विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishikesh To Ayodhya Direct Bus: पूजा अर्चना के साथ ऋषिकेश से अयोध्या धाम बस सेवा शुरू, पहले दिन नहीं खुला खाता

Published: Wed, 10 Jan 2024 08:15 PM (IST)

उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो में अयोध्या के लिए बस सेवा शुभारंभ होने से पूर्व यहां पूजा अर्चना का ...और पढ़ें

Rishikesh To Ayodhya Direct Bus: पूजा अर्चना के साथ ऋषिकेश से अयोध्या धाम बस सेवा शुरू
Rishikesh To Ayodhya Direct Bus: पूजा अर्चना के साथ ऋषिकेश से अयोध्या धाम बस सेवा शुरू

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। श्री राम लाल के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से बुधवार शाम को ऋषिकेश-अयोध्या धाम सीधी बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात सेवा यहां से रवाना हुई। इस बस सेवा में पहले दिन अयोध्या जाने वाले यात्री का खाता नहीं खुल पाया। सभी 20 यात्री हरिद्वार के लिए बस में सवार हुए।

उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो में अयोध्या के लिए बस सेवा शुभारंभ होने से पूर्व यहां पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ यात्रा के कुशल जारी रहने की कामना की।

शाम सात बजे बस को चालक राकेश कुमार ने यहां से प्रस्थान किया। सहायक महाप्रबंधक सुरेश चंद्र चौहान ने हरी झंडी दिखाकर बस को अयोध्या जी के लिए रवाना किया। इस बस सेवा में पहले दिन अयोध्या जाने वाले यात्री नहीं मिले। सभी 20 यात्री हरिद्वार के लिए बस में सवार हुए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में मौसम का असर भी सेवाओं पर देखा जा रहा है।

वर्तमान में यहां का तापमान अधिकतम 19 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनुराग पुरोहित,वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ललित प्रसाद भट्ट, जेएस आई हरेंद्र कुमार, निर्मल सिंह सुभाष कुमार, सहेंद्र पाल, राजेश बहुगुणा, अंकित खोखर, दिलीप त्रिपाठी, शुक्र लाल, नवीन चंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।