Move to Jagran APP

जैविक व अजैविक कूड़े के लिए रखे जाएंगे डस्टबीन

संवाद सहयोगी, रुड़की: शहर में सभी चौराहों और गलियों में जैविक और अजैविक कूड़े के लि

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:06 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:06 PM (IST)
जैविक व अजैविक कूड़े के लिए रखे जाएंगे डस्टबीन

संवाद सहयोगी, रुड़की: शहर में सभी चौराहों और गलियों में जैविक और अजैविक कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबीन रखे जाएंगे। साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में भी जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग ही एकत्रित होगा। जल्द ही नगर निगम इस योजना पर काम शुरू करने जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर यह व्यवस्था की जा रही है।

loksabha election banner

नगर निगम रुड़की शहर में जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किये जाने की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए नगर निगम शहर के सभी चौराहों, मुख्य सड़कों और गलियों आदि पर नीले और हरे रंग के डस्टबीन लगाने जा रहा है। नीले डस्टबीन में अजैविक और हरे डस्टबीन में जैविक कूड़ा डाला जाएगा। इसी तरह से कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों में भी जैविक और अजैविक कूड़ा एकत्रित किये जाने की व्यवस्था की जा रही है। डस्टबीन के लिए निगम संस्थाओं और कंपनियों से संपर्क कर रहा है। कुछ माह पूर्व में एक बैंक ने कांवड़ पटरी के लिए जैविक और अजैविक कूड़े की डस्टबीन दी थी। सहायक नगर अधिकारी चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि पूरे शहर में बड़ी संख्या में यह डस्टबीन लगनी है। निगम एक साथ इतनी डस्टबीन नहीं खरीद सकता है। इसलिए कंपनी और संस्थाओं से भी सहयोग मांगा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.