विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rape In Haridwar: सगी बहन से हैवानियत करने वाला भाई गिरफ्तार, मां ने दर्ज कराई थी घिनाैने काम करने की FIR

Published: Tue, 24 Sep 2024 08:23 AM (IST)

पथरी हरिद्वार में एक सगे भाई को अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

Haridwar News: सगी बहन से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार किया है। सांकेतिक तस्वीर।
Haridwar News: सगी बहन से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार किया है। सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र,जागरण,पथरी/हरिद्वार। Haridwar News: पुलिस ने सगी बहन के साथ दुष्कर्म के आरोपित भाई को लक्सर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित के खिलाफ उसकी सगी बहन ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर अपने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

घिनौनी करतूत के बाद भाग गया था आरोपित

पथरी थानांतर्गत पदार्था के किराए के मकान में रहने वाले एक कलयुगी भाई ने तीन रोज पहले अपनी ही सगी बहन को हवस का शिकार बना लिया था। आरोपित अपनी बहन को पदार्था स्थित वन गुर्जर बस्ती ले गया और वहां गन्ने के खेत में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घिनौनी करतूत बाद आरोपित भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस, मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी थी।

लक्सर तिराहे से किया पुलिस ने गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को आरोपित दीपक को लक्सर तिराहे से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा दिया है। एसओ पथरी रवींद्र कुमार ने बताया कि आरोपित युवक अपनी बहन के साथ किराए के कमरे में रहते थे और एक फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार को लक्सर तिराहे से आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवीन चौहान, महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल मुकेश चौहान, अनिल पंवार आदि शामिल रहे।

साले ने जीजा की दर्ज कराई गुमशुदगी

पथरी। क्षेत्र के गांव दोगीवाला में अपने साले के पास रह रहे चंद्रमोहन सिंह चौहान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। खोजबीन के बाद उसका कोई पता नहीं चला। उसके साले शोधन सिंह ने फेरूपुर चौकी में तहरीर देकर बताया कि वह तीन दिन पहले उन्होंने जीजा को एक ट्रक में बैठाकर पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना किया था लेकिन अब तक वह घर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। फेरूपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि खोजबीन जारी है।