विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज खुले एशियाई हाथियों की सैरगाह के द्वार, वन्यजीवों का दीदार को पहुंचे पर्यटक

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:44 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 11:49 AM (IST)

राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र पारंपरिक विधि-विधानों के साथ शुरू हो गया है, जिसमें चीला, मोतीचूर, रानीपुर और चिल्लावाली ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार । राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र का शुभारंभ रविवार सुबह को पारंपरिक विधि-विधानों के साथ किया गया। चीला, मोतीचूर, रानीपुर तथा चिल्लावाली के चारों प्रमुख पर्यटक गेटों का विधिवत पूजन कर उन्हें पर्यटकों के लिए खोल दिए गए।

चीला में 30 सफारी, मोरीचूर में 15, चिल्लावाली में 15 और रानीपुर में 10 सफारी वाहनों के जरिये पर्यटक राजाजी की सैर करने निकले। हर वर्ष 15 जून को मानसून के मद्देनजर पार्क के गेट बंद कर दिए जाते हैं और गेट 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोले जाते हैं।

एशियाई हाथियों की सैरगाह

राजाजी टाइगर रिजर्व वन्यजीवों और जंगल सफारी के लिए प्रसिद्ध है। पार्क में बाघ, हाथी, भालू, गुलदार, हिरण समेत कई अन्य जानवरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व को एशियाई हाथियों की सैरगाह के रूप में जाना जाता है।

राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज अधिकारी बीडी तिवाड़ी ने बताया कि इस बार जंगल सफारी को लेकर पर्यटक उत्साहित हैं। विगत सफारी सत्र में राजाजी टाइगर रिजर्व में ईको-टूरिज्म की लोकप्रियता निरंतर बढ़ती देखी गई। हरिद्वार के वाइल्ड लाइफ वार्डन चित्रांजली नेगी ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के समीप स्थित होने तथा जैव विविधता से समृद्ध प्राकृतिक भूगोल के कारण यह रिजर्व देश-विदेश के पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

रिजर्व में बाघ, गुलदार, हाथी सहित 315 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो इसे वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास पर्यटक स्थल है। चीला सफारी ट्रैक सबसे पुराना और लोकप्रिय माना जाता है, जहां बाघ, गुलदार और हाथियों के दीदार की संभावना अधिक रहती है। हाल के वर्षों में हरिद्वार रानीपुर तथा चिल्लावाली मोहंड सफारी गेटों पर गुलदार की निरंतर साइटिंग दर्ज होने से भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।