विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में सर्दियों में धुंध से बिगड़ेगी ट्रेनों की चाल, रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक दर्जनों ट्रेनें कीं निरस्त

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:59 PM (GMT+05:30)

घने कोहरे के कारण सर्दियों में दृश्यता कम होने को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

संवाद सूत्र, लक्सर। सर्दियों में घने कोहरे से दृश्यता कम होने के चलते दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच करीब तीन महीने के लिए कई ट्रेनें रद की गई हैं। वहीं, कुछ के फेरे घटाए गए हैं। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कोहरे के दृष्टिगत रेलवे प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि गरीब रथ (काठगोदाम-जम्मूतवी) आठ दिसंबर से दो मार्च, गरीब रथ (जम्मूतवी-काठगोदाम) छह दिसंबर से 28 फरवरी, कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम आठ दिसंबर से दो मार्च, काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल सात दिसंबर से एक मार्च, योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी सात दिसंबर से एक मार्च, जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश छह दिसंबर से 28 फरवरी, बरौनी से अंबाला कैंट तीन दिसंबर से एक मार्च, अंबाला कैंट-बरौनी एक दिसंबर से 27 फरवरी, लालकुआं-अमृतसर पांच दिसंबर से 27 फरवरी,अमृतसर-लालकुआं पांच दिसंबर

से 27 फरवरी, पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक दिसंबर से 28 फरवरी, माडल टाउन एक्सप्रेस पांच दिसंबर से दो मार्च, नई दिल्ली-माडल टाउन तीन दिसंबर से 28 फरवरी, टाटानगर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी, अमृतसर-टाटानगर चार दिसंबर से 26 फरवरी तक रद रहेगी।

यह भी पढ़ें- पत्नी को दूसरे आदमी संग देख भड़के पति और ससुर, बीच सड़क पर हेलमेट से पीटा... चुनरी से घोंटा गला