विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी को दूसरे आदमी संग देख भड़के पति और ससुर, बीच सड़क पर हेलमेट से पीटा... चुनरी से घोंटा गला

Published: Thu, 15 Oct 2026 12:38 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 12:40 PM (IST)

देहरादून से हरिद्वार आई एक महिला को उसके पति और ससुर ने रानीपुर मोड़ पर दूसरे व्यक्ति के साथ देखकर हमला कर दिया।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है।

HighLights

  1. पति और ससुर ने महिला व साथी पर हमला किया

  2. हेलमेट से पीटा, चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास

  3. रानीपुर मोड़ पर हुई घटना, पुलिस ने केस दर्ज किया

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। देहरादून के रायवाला क्षेत्र से एक दूसरे व्यक्ति के साथ हरिद्वार पहुंची महिला को उसके पति और ससुर ने रानीपुर मोड़ के पास रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने महिला के सिर पर हेलमेट से हमला किया और चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति को भी लात-घूंसों से पीटा और उसके गुप्तांग पर हमला किया। महिला ने पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, महिला दूसरे व्यक्ति के साथ हरिद्वार आई थी। इसी दौरान उसका पति अपने पिता के साथ वहां पहुंच गया। दोनों ने रानीपुर मोड़ के पास महिला और उसके साथ मौजूद व्यक्ति को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला के सिर पर हेलमेट से हमला किया। आरोप है कि चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया।

आरोप है कि महिला के साथ मौजूद व्यक्ति ने बीच-बचाव किया तो पिता-पुत्र ने उसे भी नीचे गिराकर लात-घूंसों से पीटा। उसकी छाती, सिर और गुप्तांग पर वार किए, जिससे मुंह और सिर से खून बहने लगा। राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। महिला ने आरोप लगाया कि जाते समय दोनों उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में टीटी को मामा बताकर मजदूरों से ठगी, लाखों की चपत लगाकर आरोपित फरार

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में पत्नी ने की बेवफाई तो टावर पर चढ़ा पति, अंधेरा होते ही डरकर उतरा नीचे