साइकिल रैली के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जागरण संवाददाता रुड़की उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पंडित गोविद बल्लभ पंत पर्यावर
जागरण संवाददाता, रुड़की: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पंडित गोविद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति की ओर से साइकिल रैली निकाली गई। इसके जरिए शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया।
शुक्रवार को बोट क्लब से साइकिल रैली की शुरुआत समाज सेविका मनीषा बत्रा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाना और उसकी सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पौधे रोपित करने के लिए भी प्रेरित किया। पंडित गोविद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति के महासचिव प्रभाकर पंत ने कहा कि उनके संगठन की ओर से राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनता को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि जन सहभागिता से ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार त्यागी ने कहा कि प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में वाहनों का उपयोग कम करके और साइकिल चलाकर प्रदूषण को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पौधे भी रोपित किए गए। साथ ही खिलाड़ी डॉ. आदेश कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। रैली में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक, योगेश्वर पब्लिक स्कूल, केएलडीएवी पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स आदि ने भाग लिया। रैली बोट क्लब से होते हुए विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। इस मौके पर बीइजी रुड़की कैंट से कैप्टन महेश चंद्र रानाकोटी, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. गोविद सिंह देवड़ी, साक्षी, सोनाली, देवेश बिष्ट, मयंक, अंशु, हेमंत कुमार, मनीष, हरीश चंद्र पांडे, हिमांशु, आयुष, अर्पित, अंकित, प्रिस आदि उपस्थित रहे।