किसानों ने किया डीजीएम का घेराव
जागरण संवाददाता, रुड़की: किसानों के फुंके ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर भारतीय किसान अंबाव
जागरण संवाददाता, रुड़की: किसानों के फुंके ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर भारतीय किसान अंबावता के पदाधिकारियों ने उप महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया। साथ ही, चेताया कि यदि बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए तो किसान ऊर्जा निगम की टीम को बंधक बनाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष पदम ¨सह भाटी के नेतृत्व में किसान शुक्रवार को उप महाप्रबंधक कार्यालय में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि किसानों के चोरी होने वाले और फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। इसकी वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ¨सचाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों की ओर से अभी तक किसानों के बकाया का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि ऊर्जा निगम की टीम लगातार किसानों के कनेक्शन काट रही है। जब तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो जाता है, तब तक किसी भी किसान का कनेक्शन नहीं कटने दिया जाएगा। गांव में जाने वाली टीम को बंधक बनाया जाएगा। किसान काफी देर तक हंगामा करते रहे। उन्होंने निगम के अफसरों पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया। ऊर्जा निगम के उप महाप्रबंधक अमित कुमार शर्मा ने किसी तरह से किसानों को शांत किया। उन्होंने फुंके टंसफार्मर को बदलने के निर्देश दिए। इस पर किसान शांत हुए। इस मौके पर युवा ¨वग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष पहल ¨सह पंवार, सागर ¨सह, अजय वर्मा, युद्धवीर ¨सह, विजय त्यागी, मकर ¨सह, सिद्धांत ¨सह आदि मौजूद रहे।