Move to Jagran APP

भगवानपुर नगर पंचायत का विकास कराना बड़ी चुनौती

संवाद सूत्र, भगवानपुर: भगवानपुर नगर पंचायत में विकास सबसे बड़ी चुनौती है। पांच साल में नगर पंच

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 07:33 PM (IST)
भगवानपुर नगर पंचायत का विकास कराना बड़ी चुनौती

संवाद सूत्र, भगवानपुर: भगवानपुर नगर पंचायत में विकास सबसे बड़ी चुनौती है। पांच साल में नगर पंचायत में संसाधन नहीं है। जिसकी वजह से लोग मुलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। प्रशासकों ने भी यहां कोई ध्यान नहीं दिया।

loksabha election banner

पांच साल पहले भगवानपुर नगर पंचायत का गठन किया गया। इसमें भगवानपुर, शाहपुर, मक्खनपुर और खानपुर ग्राम पंचायत को शामिल किया गया। गठन के बाद से यहां पर एसडीएम ही प्रशासन के रूप में तैनात रहे। जिन्होंने कस्बे के विकास में कोई खास ध्यान नहीं दिया। बरसात के दिनों में पूरा कस्बा जलमग्न हो जाता है। पानी की निकासी के कोई इंतजाम यहां पर नहीं है। साथ ही, पेयजल की समस्या भी बनी हुई है। औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होने के चलते भगवानपुर में दूषित पेयजल की समस्या बढ़ी है। सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। फाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं है। खुद तहसील मुख्यालय पर ही कूड़ा पड़ा रहता है। अतिक्रमण से लेकर तमाम तरह की समस्या है। नगर पंचायत के पास किसी तरह के कोई संसाधन नहीं है। ऐसे में नगर पंचायत के लिए कस्बे का विकास करना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। इस संबंध में नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सहती देवी ने बताया कि कस्बे के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने खुद कस्बे के विकास के लिए बजट देने की बात कही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.