बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की लोगों से हुई नोकझोंक
अनलॉक वन में कई तरह की छूट मिल गई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 08:28 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:16 AM (IST)
भगवानपुर : अनलॉक वन में कई तरह की छूट मिल गई है। इसको देखते हुए उत्तराखंड में पर्यटक के रूप में बड़ी संख्या में लोग बॉर्डर पर पहुंचे। यहां पर प्रवेश करने को लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने एंट्री नहीं दी।
मंगलवार को काली नदी चेकपोस्ट पर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ एवं उत्तर प्रदेश के लोगों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन इन लोगों के पास किसी तरह का वैध पास नहीं था। इस पर सभी को बॉर्डर से वापस कर दिया गया। अस्थियां विसर्जन करने वाले लोगों को बॉर्डर से अंदर आने की अनुमति दी गई। पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि जो लोग उत्तराखंड के हैं और प्रदेश में वापस आ रहे हैं उनको आने की इजाजत दी गई। उनकी थर्मल स्क्रीनिग आदि की गई, लेकिन शेष सभी को वापस कर दिया गया है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें