Move to Jagran APP

अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

मुंडाखेड़ा कलां गांव में वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 07:53 PM (IST)
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, लक्सर: मुंडाखेड़ा कलां गांव में वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या के पीछे उसकी संपत्ति एक कारण हो सकती है। इसके अलावा चोरी या लूट के एंगल को भी ध्यान मे रखते हुए पुलिस जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली के मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी कैलाशो देवी की शुक्रवार की रात्रि उनके घर में ही हत्या कर दी गई थी। महिला के पति की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी कोई संतान भी नही थी। शनिवार की सुबह उनका शव कमरे से बरामद हुआ था। मामले में महिला के भतीजे प्रीतोष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतका के पास 25 बीघा भूमि और मकान था। इसमें से पांच बीघा भूमि उसने गांव के ही राजेंद्र के नाम की थी। राजेंद्र का परिवार ही उसकी देखभाल करता था। पिछले दिनों राजेंद्र की मौत हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की भूमि और मकान को लेकर उसकी हत्या की जा सकती है। इसके अलावा लूट या चोरी के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। माना जा रहा है कि हत्यारों को महिला के संबंध में जानकारी थी। ऐसे में पुलिस के संदेह की सुई गांव में ही कुछ व्यक्तियों, महिला के किसी परिचित की ओर घूम रही है। पुलिस संदेह के घेरे में आए व्यक्तियों से पूछताछ भी कर रही है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि सभी एंगल से हत्या की जांच की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.