धूप निकलने से लोगों को ठंड से मिली राहत
सोमवार को तेज धूप निकलने से दोपहर में शहरवासियों को कंपकंपाती ठंड से राहत मिली। हालांकि अलसुबह और शाम ढलने के बाद मौसम सर्द बना रहा।
रुड़की, [जेएनएन]: सोमवार को तेज धूप निकलने से दोपहर में शहरवासियों को कंपकंपाती ठंड से राहत मिली। हालांकि अलसुबह और शाम ढलने के बाद मौसम सर्द बना रहा। उधर, मंगलवार से मौसम के करवट लेने की संभावना है।
शहर और आसपास के देहात क्षेत्रों में सोमवार को सुबह आठ बजे तक मौसम सर्द बना रहा। वातावरण में हल्का कोहरा छाया रहा, वहीं शीतलहरें भी, चली लेकिन इसके बाद मौसम खुलना शुरू हो गया। वहीं कुछ देर बाद आसमान में धूप खिल गई। धूप खिलने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। वहीं जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही धूप की चमक और तीखी हो गई।
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, आइआइटी रुड़की के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिले में 6-10 मिमी बारिश का पूर्वानुमान है। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और एक बार फिर से मौसम में ठंड घुलने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: पिंडारी ग्लेशियर के पीछे खिसकने की दर कई गुना बढ़ी
यह भी पढ़ें: इस पर्वत पर समय से पहले उभरी ऊं की आकृति, कारण जानिए
यह भी पढ़ें: यहां सर्दियों में जम रहा झरने का पानी, नदियां बर्फ में तब्दील