पीसीबी की टीम ने चार फैक्ट्रियों का किया औचक निरीक्षण
संवाद सूत्र भगवानपुर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सोमवार को भगवानपुर पहुंचकर चार फै
संवाद सूत्र, भगवानपुर : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सोमवार को भगवानपुर पहुंचकर चार फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। कुछ मामलों में टीम को अनियमितताएं मिली हैं। चारों फैक्ट्रियों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी गई है। टीम के निरीक्षण के दौरान अन्य फैक्ट्री संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एक शिकायत पर सोमवार को बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की चार फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। चारों फैक्ट्रियों को लेकर शिकायत मिली थी कि उनकी ओर से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। फैक्ट्रियों से प्रदूषण हो रहा है। इसी के चलते यह निरीक्षण किया गया। टीम ने निरीक्षण के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे शासन को भेजा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिली है। उसको लेकर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीसीबी के इस निरीक्षण को लेकर अन्य फैक्ट्रियों के संचालकों में भी हड़कंप की स्थिति रही। फैक्ट्रियों में क्या अनियमितताएं मिली है। इस संबंध में टीम की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।