विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी गढ़वाल के सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला, प्रेम विवाह विवाद को लेकर बैठी थी पंचायत

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:38 AM (GMT+05:30)

पौड़ी गढ़वाल के सहायक समाज कल्याण अधिकारी कामेश पर पथरी के शिवगढ़ में चाकू से हमला हुआ। यह हमला एक प्रेमी-युगल के विवाह के बाद बुलाई गई पंचायत के दौरान हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI से बनाया गया है।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI से बनाया गया है।

HighLights

  1. पौड़ी के सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला।

  2. हमला पथरी के शिवगढ़ में पंचायत के दौरान हुआ।

  3. प्रेमी-युगल के विवाह विवाद में अधिकारी घायल हुए।

संवाद सूत्र, पथरी। पौड़ी गढ़वाल से छुट्टी पर अपने गांव पहुंचे सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ में हुई। जहां प्रेमी-युगल के शादी करने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत में ही युवती पक्ष ने हमला कर दिया। जिससे सहायक समाज कल्याण अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम शिवगढ़ निवासी कामेश सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पद पर विकास खंड जहरीखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल में तैनात हैं। हाल ही में वह छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। गांव आकर पता चला कि उनके परिवार का एक युवक गांव की ही एक युवती को लेकर चला गया है। युवक ने शादी करने के बाद उच्च न्यायालय नैनीताल से सुरक्षा का आदेश भी पारित कराया हुआ है। इधर, नाराज ग्रामीणों ने गांव में पंचायत लगा दी।

आरोप है कि पंचायत में अंकुश ने कामेश को पकड़ लिया और धर्मेन्द्र, अमरपाल, वेदपाल राणा ने जान से मारने की नीयत से चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन और दाएं कंधे में चाकू लगने से कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पंचायत में अफरा-तफरी मच गई। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पथरी थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बल‍िया में चाकू से हमला मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।