विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पनियाला फायरिंग: हिंदू संगठनों का आक्रोश, आरोपितों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:09 PM (GMT+05:30)

रुड़की के पनियाला में हिंदूवादी नेता विशाल चौहान पर फायरिंग के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। पनियाला में हिंदूवादी नेता विशाल चौहान पर फायरिंग के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार देर शाम सहारनपुर और हरिद्वार से हिंदूवादी नेता व विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गंगनहर कोतवाली पहुंचे।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की वारदात कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई।

सहारनपुर से पहुंचे हिंदूवादी नेता नितिन चौधरी और हरिद्वार से पहुंचे राम विशाल दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गंगनहर कोतवाली में अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी नेता पर फायरिंग की घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और पुलिस को मामले में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की वारदात करने वालों में कानून का भय बना रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटना को सामान्य विवाद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

उनका कहना था कि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है और यहां इस प्रकार की फायरिंग की घटना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे शामिल लोगों की भूमिका की पूरी जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस से मांग की कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ उनकी संपत्तियों की भी जांच की जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में की जाने वाली बुलडोजर कार्रवाई का उदाहरण देते हुए आरोपितों के घरों पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू संगठन आगे आंदोलन की रणनीति तैयार कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रुड़की ऑनर किलिंग: पकड़ में आया बहन और युवक का हत्यारा अमन, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, दो मुकदमे दर्ज

यह भी पढ़ें- रुड़की में हिंदू रक्षा दल जिलाध्यक्ष विशाल चौहान पर हुए जानलेवा हमला मामले में मुकदमा दर्ज