Move to Jagran APP

गो¨वद बल्लभ पंत की जयंती पर किया नमन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: भारत रत्न पंडित गो¨वद बल्लभ पंत की 131 जयंती पर सोमवार को मुख्य वि

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 07:47 PM (IST)
गो¨वद बल्लभ पंत की जयंती पर किया नमन
गो¨वद बल्लभ पंत की जयंती पर किया नमन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: भारत रत्न पंडित गो¨वद बल्लभ पंत की 131 जयंती पर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ¨सह आदि ने देवपुरा स्थित पंत पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वक्तओं ने कहा कि उन्होंने भारत को विकास के पथ पर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभाई।

loksabha election banner

मुख्य विकास अधिकारी ने माल्यार्पण के बाद उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के गृहमंत्री रहते हुए तेजी से विकास कार्य कराए। सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ¨सह ने कहा कि पंडित गो¨वद बल्लभ पंत ने समाज के हर वर्ग के विकास को जीवन पथ पर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। अंग्रेजी हुकूमत के आगे वे कभी नहीं झुके। उनके देशभक्ति के जज्बे को हम आज भी सैल्यूट करते हैं। कार्यक्रम में कई नागरिकों ने भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान तहसीलदार सुनैना राणा, नगर निगम की वरिष्ठ कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना के अलावा अन्य कई कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.