बच्चों को पर्यावरण स्वच्छ बनाने की दिलाई शपथ
जागरण संवाददाता रुड़की पंडित गोविद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति की ओर से शुक्रवार क
जागरण संवाददाता, रुड़की: पंडित गोविद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति की ओर से शुक्रवार को आइआइटी रुड़की परिसर स्थित आदर्श बाल निकेतन (एबीएन) स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर बच्चों को पर्यावरण को दूषित होने से बचाने और दीपावली पर पटाखे नहीं फोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
एबीएन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित गोविद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति के महासचिव प्रभाकर पंत ने कहा कि दीपावाली पर पटाखे फोड़ने से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। इसलिए पटाखे नहीं फोड़ने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जल एवं जंगल को बचाने के साथ ही वायु को साफ रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए समय-समय पर पौधे रोपित करने चाहिए। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के प्राचार्य विपिन कुमार त्यागी ने भावी पीढ़ी को आज का ब्रांड एंबेसडर बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन की भागीदारी विद्यालयों से होती है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की भी शपथ दिलाई। प्राचार्य प्रवीण कुमार ने दीपावली के त्योहार में पौधे भेंट करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सिगल यूज प्लॉस्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक करते हुए जन्मदिन पर टॉफी की बजाए फल बांटने के लिए प्रेरित किया।