विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुंदरवन के गंगा प्रेमियों ने दूसरे दिन भी किया जागरूक

By JagranEdited By:
Published: Sun, 24 Mar 2019 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:27 PM (IST)

संवाद सहयोगी हरिद्वार मातृ सदन के गंगा रक्षा आंदोलन को धार देने के लिए पश्चिम बंगाल के सुंद

सुंदरवन के गंगा प्रेमियों ने दूसरे दिन भी किया जागरूक
सुंदरवन के गंगा प्रेमियों ने दूसरे दिन भी किया जागरूक

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: मातृ सदन के गंगा रक्षा आंदोलन को धार देने के लिए पश्चिम बंगाल के सुंदरवन के जत्थे ने दूसरे दिन उप नगरी ज्वालापुर के लोगों को जागरूक किया। गंगा प्रेमियों ने लोगों को गंगा रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे मातृसदन का सहयोग करने की अपील की।

पूर्व प्रोफेसर ज्ञानस्वरूप सदानंद के बाद गंगा रक्षा संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए मातृसदन आश्रम के संत ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद 24 अक्तूबर से तप कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक तप जारी रहेगा। उनकी मांगों को पूरा करने के लिए पश्चिम बंगाल का एक 17 सदस्यीय दल मातृसदन आश्रम में शनिवार को पहुंचा था। यह दल लोगों को जागरूकता पर्चे बांटकर जागरूक करने का अभियान चला रहा है। अभियान के दौरान दल के सदस्यों ने ज्वालापुर के बाजारों में लोगों को गंगा रक्षा के लिए पर्चे बांटे। सदस्यों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गंगा को बचाने के लिए मातृसदन के आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करें। जिससे मां गंगा की अविरलता और निर्मलता बनी रहे।