तीन दिन बाद खुला लेबर रूम और महिला ओपीडी
सिविल अस्पताल रुड़की में शुक्रवार को महिला ओपीडी और लेबर रूम खुल गया है।
रुड़की: सिविल अस्पताल रुड़की में शुक्रवार को महिला ओपीडी और लेबर रूम खुल गया है। इससे गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सामान्य रूप से महिला ओपीडी चली। हालांकि मरीजों की संख्या काफी कम रही।
सिविल अस्पताल रुड़की में कोरोना संक्रमित चार गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी होने के बाद मंगलवार से महिला ओपीडी और लेबर रूम बंद कर दिया गया था। इसके चलते गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी हो रही थी। महिलाओं को उपचार और डिलीवरी के लिए निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि शुक्रवार को महिला ओपीडी व लेबर रूम खोल दिया गया है। लेबर रूम में तैनात महिला चिकित्सक, स्टाफ नर्स और अन्य स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि वह पीपीई किट पहनकर ही डिलीवरी कराएंगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा प्रसव पीड़िता की सबसे पहले कोविड-19 की रैपिड जांच कराई जाएगी। ताकि यदि गर्भवती कोरोना संक्रमित है तो उसका उसी आधार पर उपचार और डिलीवरी कराई जा सके।(संस)