Move to Jagran APP

अधिकारियों ने किया कांगड़ी गांव का निरीक्षण

सिचाई विभाग की अधिशासी अभियंता मंजू ने कांगड़ी गांव में बारिश से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव को बाढ़ से बचाने के लिए स्पर बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को गंगा के पानी से बचाने का हरसंभव भरोसा दिलाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 09:35 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 09:35 PM (IST)
अधिकारियों ने किया कांगड़ी गांव का निरीक्षण

संवाद सूत्र, लालढांग: सिचाई विभाग की अधिशासी अभियंता मंजू ने कांगड़ी गांव में बारिश से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव को बाढ़ से बचाने के लिए स्पर बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को गंगा के पानी से बचाने का हरसंभव भरोसा दिलाया।

loksabha election banner

बीते दो दिन उत्तराखंड में बारिश ने जमकर कहर बरपाया था, जिसके बाद गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा था, जिसके बाद कांगड़ी के ग्रामीण सहम गए थे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बाढ़ सुरक्षा के उपाय करने की गुहार लगाई थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के निर्देश के बाद सिचाई विभाग की अधिशासी अभियंता मंजू ने विभाग के अधिकारियों के साथ कांगड़ी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीण नरेश यादव ने अधिकारियों को बताया कि पिछले कई वर्षों से गांव में बाढ़ की विभीषिका के चलते ग्रामीणों का जीना मुहाल हो रखा है। बरसात के दो महीने तो रात भर जाग कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। कांगड़ी के निवर्तमान ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि हर साल बरसात के दौरान ही बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम के नाम पर लाखों रुपये कैसे किए जाते हैं, जो पहली बरसात में नदी में समा जाते हैं। पिछले कई साल से अधिकारियों से उस समय बाढ़ सुरक्षा करने की मांग की गई है, जब गंगा का जलस्तर कम हो। सिचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मंजू ने बताया कि कांगड़ी गांव को बाढ़ से बचाने को स्पर बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द बाढ़ सुरक्षा के इंतजामों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। पानी कम होने के बाद बाढ़ सुरक्षा के इंतजामों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रत्येक गांव को बाढ़ से बचाना विभाग की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों की मदद के लिए हर संभव तैयार हैं। इस मौके पर पुरुषोत्तम यादव, नरेश यादव, अमित पाल, जगवीर पाल, लक्की पाल, कांगड़ी के निवर्तमान प्रधान राजेश कुमार, दीपक चौधरी, दिवाकर चौहान, सोनू राणा, संदीप, खिलेंदर उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.