Move to Jagran APP

सार्वजनिक बयानबाजी न करें, पार्टी मंच पर रखें बात

संवाद सूत्र लक्सर भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में पदाधिकारियों ने चुने गए मंडल अध्यक्षों का विर

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 07:22 PM (IST)
सार्वजनिक बयानबाजी न करें, पार्टी मंच पर रखें बात

संवाद सूत्र, लक्सर: भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में पदाधिकारियों ने चुने गए मंडल अध्यक्षों का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं को आड़े हाथों लिया। कहा सार्वजनिक बयानबाजी करने की बजाय पार्टी मंच पर अपनी बात रखें।

loksabha election banner

लक्सर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने कहा संगठन कार्यकर्ताओं से बनता है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। भाजपा में सभी वर्ग के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। संगठन के सभी लोगों को पार्टी आलाकमान के फैसले का स्वागत व सम्मान करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष चुनाव का विरोध करने वालों से कहा यदि किसी को आपत्ति है, तो वह सार्वजनिक बयानबाजी करने के बजाय पार्टी फोरम पर अपनी बात रखे। मंडल अध्यक्ष बिशनपाल कश्यप का स्वागत किया गया। इस दौरान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. महिपाल चौधरी, वरिष्ठ नेता साधुराम वर्मा, राजवीर सिंह कश्यप, राजेश गुप्ता, विशाल कुमार, राजेश वाल्मीकि,मनोज वर्मा, राजेंद्र सिंह, प्रमोद चौधरी, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.