विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार: सुरेंद्र कोली ने लगाई थी फांसी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि

Published: Thu, 24 Sep 2026 05:36 AM (IST)

निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें फांसी लगाने के बाद दम ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. सुरेंद्र कोली की मौत का कारण फांसी लगाने से दम घुटना।

  2. पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आत्महत्या की पुष्टि की, परिवार का संशय दूर।

  3. गर्दन पर फंदे के निशान और आंतरिक चोटें मिलीं रिपोर्ट में।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। चर्चित निठारी कांड के आरोपित रहे अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। डॉक्टरों के पैनल ने रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण फांसी लगाने के बाद दम घुटना बताया है। रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार सुरेंद्र कोली ने जीवित अवस्था में फांसी लगाई थी और इसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि कोली ने आत्महत्या ही की थी।

चर्चित निठारी कांड में आरोपित रहे सुरेंद्र काेली निवासी अल्मोड़ा को साल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया था। पिछले सवा महीने से पहले हरिद्वार में सदाराम के नाम से रहता आ रहा था। बीते छह सितंबर को उसने रोशनाबाद निवासी धर्मेंद्र कौशिक की मदद से उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में चाय की दुकान शुरू की थी। इसी दुकान में गुरुवार की रात कोली ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

तब सदाराम की असली पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में सामने आई थी। स्वजनों और कोली के परिचित आत्महत्या पर संशय जता रहे हैं। कोली के भाई ने पुलिस को तहरीर भी दी है। इस बीच बुधवार को कोली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। जिसमें सुरेंद्र कोली की गर्दन पर फंदे के दबाव से बने स्पष्ट निशान मिले हैं।

चिकित्सकों ने इसे फांसी के दौरान रस्सी या अन्य वस्तु से गर्दन पर पड़े दबाव का संकेत माना है। इसके अलावा गर्दन के अंदर मौजूद एक महत्वपूर्ण छोटी हड्डी और गले की संरचना में फ्रैक्चर के साक्ष्य भी मिले हैं।शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के सभी तथ्यों से आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

इसलिए आया था नाक व मुंह से खून
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंखों और चेहरे पर छोटे-छोटे रक्तस्राव के निशान मिलने का भी उल्लेख है। चिकित्सकीय भाषा में ऐसे निशानों को फांसी या दम घुटने की स्थिति से जोड़ा जाता है। वहीं नाक और मुंह से खून आने की बात भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है, जिसे फांसी के मामलों में संभावित चिकित्सीय लक्षण माना जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सुरेंद्र कोली की मौत को लेकर चल रही जांच में चिकित्सकीय साक्ष्य भी जुड़ गए हैं।- मेहताब आलम

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म, प्रेमी और उसके पिता पर दर्ज हुआ मुकदमा