विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म, प्रेमी और उसके पिता पर दर्ज हुआ मुकदमा

Published: Thu, 24 Sep 2026 05:10 AM (IST)

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया गया। गर्भवती होने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. हरिद्वार में शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक दुष्कर्म।

  2. गर्भवती होने पर प्रेमी और पिता ने गर्भपात की दवा दी।

  3. पुलिस ने प्रेमी और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पथरी क्षेत्र की एक युवती को पड़ोसी गांव का युवक तीन साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर अपने पिता के साथ मिलकर उसे गर्भपात की दवाई दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पथरी क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि ग्राम टकाबरी निवासी नितिन कुमार से करीब तीन साल से उसके प्रेम-संबंध थे।

नितिन ने उससे शादी करने का वादा किया था। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर उसने हरिद्वार के देवपुरा स्थित मां गंगा गेस्ट हाउस समेत अलग-अलग स्थानों पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले उसे पता चला कि वह करीब दो माह की गर्भवती है।

आरोप है कि जून में नितिन अपने पिता सुभाष के साथ उसके घर पहुंचा। दोनों ने कमजोरी में खाने वाली आयन की दवाई बताकर गोलियां दी। दवा खाने के बाद उसे पता चला कि वह गर्भपात की दवा थी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि युवक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- मेहताब आलम

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में अर्धकुंभ की तैयारियों में सामने आई गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी तस्वीर, ओम-स्वास्तिक को सजा रहे मेराज