हरिद्वार में अर्धकुंभ की तैयारियों में सामने आई गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी तस्वीर, ओम-स्वास्तिक को सजा रहे मेराज
हरिद्वार में अर्धकुंभ की तैयारियों के बीच सौंदर्यीकरण कार्य में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी तस्वीर सामने आई है।
HighLights
अर्धकुंभ सौंदर्यीकरण में गंगा-जमुनी तहजीब की तस्वीर
चित्रकार मेराज अहमद ने सजाए ओम और स्वास्तिक
यह कार्य सांझी संस्कृति और रोजगार का हिस्सा
शैलेन्द्र गोदियाल, हरिद्वार। अर्धकुंभ की तैयारियों के बीच हरिद्वार के शंकराचार्य चौक से डामकोठी के बीच सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की तस्वीर सामने आई है।
शहर में दिन दिनों सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। सड़क किनारे दीवारों और पुलों के साइड एंगल पर आकर्षक चित्रकारी के साथ धार्मिक संदेश और प्रतीक उकेरे जा रहे हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच एक तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के बाद रफ्तार पकड़ेंगी अर्धकुंभ की तैयारियां, युद्धस्तर पर शुरू होगा फ्लाईओवर और सड़कों का निर्माण
चित्रकारी और पेंटिंग का काम करती आ रही हैं कई पीढ़ियां
दीवार पर ओम और स्वास्तिक जैसे धार्मिक प्रतीकों को रंगों से सजाने के काम में जुटे चित्रकार रुड़की निवासी मेराज अहमद कर रहे हैं। हाथ में ब्रश और सामने सनातन के धार्मिक प्रतीक, यह दृश्य अर्धकुंभ की तैयारियों में सांझी संस्कृति के रंगों में सजा नजर आया।
मेराज अहमद ने बताया कि उनके परिवार की कई पीढ़ियां चित्रकारी और पेंटिंग का काम करती आ रही हैं। उनके लिए यह काम रोजगार के साथ हुनर और विरासत का हिस्सा भी है।
यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार में कचरा प्रबंधन की चुनौती, अब भी जमा है 3.74 लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़
हरिद्वार में अर्धकुंभ के निर्माण और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों में अलग-अलग समुदायों के कारीगर और श्रमिक भी जुटे हैं। कोई पेयजल लाइन के निर्माण में जुटा है तो कोई सड़क निर्माण से संबंधित कार्य में। तो कोई शहर की दीवारों को नया रूप दे रहा है।
