Move to Jagran APP

देश के औद्योगिक विकास में नेहरू का अहम योगदान

जागरण संवाददाता रुड़की देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर गुरुवा

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 08:58 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 08:58 PM (IST)
देश के औद्योगिक विकास में नेहरू का अहम योगदान

जागरण संवाददाता, रुड़की: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर गुरुवार को कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश के औद्योगिक विकास में पंडित जवाहर लाल नेहरू का अहम योगदान है। साकेत स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्यमंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि आज कुछ लोग गांधी परिवार पर अंगुली उठाते हैं, उनको सोचना चाहिए कि आजादी के बाद देश के विकास में उन्होंने सबसे अधिक योगदान दिया। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश के अंदर बड़े-बड़े कारखानों की स्थापना कराई। विषय परिस्थितियों में उन्होंने देश को विकास की राह पर ले जाने का कार्य किया। पूर्व महापौर यशपाल राणा ने कहा कि कुछ लोग झूठ बोलकर और दूसरे पर आरोप लगाकर ही राजनीति करते आए है। कांग्रेस ने कभी विरोध की राजनीति नहीं की, हमेशा लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व पालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक, प्रेमसागर पूरी, रणविजय सिंह सैनी, रश्मि चौधरी, जगदेव सिंह सेखो, विरेन्द्र गोयल, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.