विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनादेश बड़ा तो जिम्मेदारी भी बड़ी: प्रजापति

By JagranEdited By:
Published: Mon, 10 Jun 2019 05:43 PM (IST)

जागरण संवाददाता रुड़की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति ने कह

जनादेश बड़ा तो जिम्मेदारी भी बड़ी: प्रजापति
जनादेश बड़ा तो जिम्मेदारी भी बड़ी: प्रजापति

जागरण संवाददाता, रुड़की: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति ने कहा कि केंद्र सरकार का एक ही मूल मंत्र है, सबका साथ और सबका विकास। आज एनडीए पर लोगों ने बड़ा भरोसा जताया है तो जिम्मेदारी भी उतनी बड़ी है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करें। डॉ. लोकेश प्रजापति ने यह बात रुड़की में कार्यकर्ताओं से कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

दिल्ली से हरिद्वार जाते समय भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ लोकेश प्रजापति रुड़की में रुके। भाजपा के वरिष्ठ नेता शोभाराम प्रजापति के नेतृत्व में उनको पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इसलिए आम चुनाव के दौरान देश के सभी वर्गों ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल में देश की तस्वीर कुछ और ही होगी। इस मौके पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी, मंडल अध्यक्ष सुनील सहानी, वरिष्ठ नेता धीर सिंह, नॉर्दर्न रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप त्यागी, आदेश सैनी, मनोज नायक, गौरव त्यागी,संजय कश्यप,नवीन जैन, आदेश त्यागी, सावित्री मंगला आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।