लालकुआं: अमित बनकर युवती के घर पर रहा था मुस्लिम युवक, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
लालकुआं के शास्त्री नगर में एक मुस्लिम युवक हिंदू नाम से रहते हुए पकड़ा गया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया, जो मामले की जांच कर रही है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लालकुआं (नैनीताल)। बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर में एक मुस्लिम युवक पर कथित रूप से हिंदू नाम और पहचान बताकर एक परिवार के यहां रहने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को दर्जनों महिला-पुरुष कोतवाली पहुंचे और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार शास्त्री नगर निवासी एक परिवार के यहां रुद्रपुर निवासी युवक काफी समय से रह रहा था। मंगलवार को ग्रामीणों को उसके मुस्लिम होने और कथित तौर पर हिंदू नाम से रहने की जानकारी मिली।
युवती के साथ संबंध
चर्चा है कि युवक का परिवार की एक युवती के साथ संबंध थे। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित बिष्ट बताया। ग्रामीणों ने उसके आधार कार्ड की जांच की तो उसमें उसकी पहचान रुद्रपुर निवासी मुस्लिम युवक के रूप में सामने आने का दावा किया।
ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
