शेरपुर से निगम ने हटवाया अतिक्रमण
नगर निगम की टीम ने गुरुवार को शेरपुर से निगम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। कुछ लोगों ने यहां निगम की भूमि पर कब्जा किया हुआ था।
संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम की टीम ने गुरुवार को शेरपुर से निगम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। कुछ लोगों ने यहां निगम की भूमि पर कब्जा किया हुआ था। भूमि पर उन्होंने उपलों के ढेर और अन्य सामान रखा हुआ था। निगम ने भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को नोटिस भी दिया था, इसके बाद भी उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया था।
गुरुवार को नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के निर्देश नगर निगम की एक टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी से निगम की भूमि से अतिक्रमण हटाया। टीम में पीतम सिंह एवं जगदीश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
शांतरशाह से भी हटवाया अतिक्रमण
रुड़की: उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के निर्देश पर शांतरशाह में भी अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने यहां पर जेसीबी से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। कई लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक ना चली। इस मौके पर अपर तहसीलदार रमेश चंद, मदन कांबोज, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।