Move to Jagran APP

रुड़की में बढ़ रहे दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले, पढ़िए पूरी खबर

शहर और देहात क्षेत्र में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं। कई मामलों में कई मामलों में पुलिस की हीलाहवाली रही है तो कई मामले ठंडे बस्ते में चले गए। एक माह में शहर से देहात तक छेड़छाड़ और दुष्कर्म के 20 से अधिक मामले हो चुके है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 07:05 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 07:05 PM (IST)
रुड़की में बढ़ रहे दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले, पढ़िए पूरी खबर
छेड़छाड़ को लेकर बवाल हो चुका है तो कहीं पर तीन तलाक की नौबत आई है।

रुड़की, जेएनएन। शहर और देहात क्षेत्र में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे है। कई मामलों में कई मामलों में पुलिस की हीलाहवाली रही है तो कई मामले ठंडे बस्ते में चले गए। एक माह के अंदर शहर से देहात तक छेड़छाड़ और दुष्कर्म के 20 से अधिक मामले हो चुके है। पुलिस के लिए भी यह मामले चुनौती बन रहे है।शहर और देहात में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। पुलिस भी इन मामलों में गंभीरता नहीं दिखा रही। कहीं पर छेड़छाड़ को लेकर बवाल हो चुका है तो कहीं पर तीन तलाक की नौबत आई है।

loksabha election banner

25 सितंबर को आजादनगर चौक पर युवती से छेड़छाड की गई तथा विरोध पर मंगेतर को पीटा। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। 25 सितंबर को रसूलपुर गांव में एक क्लीनिक संचालक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की थी। 26 सितंबर को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला से उसके देवर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद पति ने उसे तीन तलाक दिया था। मंगलौर क्षेत्र के पीरपुरा में भी 26 सितंबर को घर में घुसकर महिला से मारपीट कर छेड़छाड़ की गई। वहीं जून माह में भी सहारनपुर की किशोरी से रुड़की के एक होटल में सामूहिक दूष्कर्म हुआ था। जिसका मुकदमा सहारनपुर में नील में दर्ज हुआ था। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि महिला अपराध के मामलों को पुलिस गंभीरता से लेती है। सभी थाना प्रभारियों को महिला शोषण से जुडे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें: उत्‍तरकाशी में दुष्कर्म के दोषी को दस साल के सश्रम कारावास की सजा

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महिला कार्रवाई को काट रही चक्कर

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रहने वाली एक महिला ने सामुहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने गंगनहर कोतवाली में कई दिन पहले तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि एक खनन माफिया ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसके साथियों ने भी दुष्कर्म किया।महिला ने बच्ची की हत्या करने का भी आरोप लगाया है। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि महिला ने जिस पर आरोप लगाया है। उसके साथ उसका निकाह हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में जज के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया वारंट, ऐसे खुला मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.