Move to Jagran APP

पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन की वापसी पर खफा हुए विधायक बत्रा

विधायक प्रदीप बत्रा ने पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन को पार्टी में शामिल करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा इससे पार्टी की छवि खराब होगी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 04:58 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 04:58 PM (IST)
पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन की वापसी पर खफा हुए विधायक बत्रा
पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन की वापसी पर खफा हुए विधायक बत्रा

रुड़की, जेएनएन। पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन की पार्टी में वापसी के बाद से रुड़की की राजनीति गरमा गई है। मौजूदा विधायक प्रदीप बत्रा ने उन्हें पार्टी में शामिल करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा इससे पार्टी की छवि खराब होगी। पूर्व विधायक का दत्तक पुत्र छात्रवृत्ति घोटाले में जेल गया है। इसके अलावा पूर्व विधायक ने पार्टी छोड़े जाने के दौरान पार्टी के झंडे और नेताओं के पोस्टर तक जलाए थे, अब उनको पार्टी में शामिल किया जाना गलत है। 

loksabha election banner

पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन ने शनिवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस बात की खबर जब रुड़की में पहुंची तो भाजपा के कई दिग्गत ही हैरान रह गए। शनिवार को प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर भाजपा के तमाम दिग्गज एकत्र हो गए। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल, मंडल अध्यक्ष सुनीली साहनी, सावित्री मंगला, अभिषेक चंद्रा, अमन गोयल, अरविन्द गौतम आदि मौजूद रहे। 

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि सुरेश चंद जैन को पार्टी में शामिल करना ठीक नहीं है। कम से कम स्थानीय संगठन के नेताओं को विश्वास में लिया जाना था। वहीं दूसरी ओर बैठक में शामिल नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन ने पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम किया। 2017 में उन्होंने भाजपा के तमाम महापुरुषों का अपमान किया। पार्टी के झंडे फूंके गए। 

उन्होंने कहा कि पिछले माह ही पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन के दत्तक पुत्र करोड़ों के  छात्रवृत्ति घोटाले में जेल गए हैं। इससे पार्टी की छवि खराब होगी। उन्होंने मांग उठाई कि पार्टी हाईकमान को इस बारे में फिर से विचार करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर सुरेश चंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने उनको संगठन में शामिल किया है। रही बात छात्रवृत्ति घोटाले की तो इस पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें: मनीष खंडूड़ी बोले, पिता का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: भाजपा ने पुराने चेहरों पर खेला सुरक्षित दांव

यह भी पढ़ें: लोकसभ चुनाव: तीरथ रावत और माला समेत 15 ने जुलूस निकालकर किया नामांकन 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.