Move to Jagran APP

दशहरा उत्सव में भूले मिशन निर्मल गंगा

पिछले रविवार को निर्मल गंगा को सैकड़ों हाथ उठे थे। स्वयं मेलाधिकारी दीपक रावत ने हरकी पैड़ी क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की थी। गंगा सभा समेत तमाम स्वयंसेवी संगठनों ने भी अभियान में सहयोग किया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:33 PM (IST)
दशहरा उत्सव में भूले मिशन निर्मल गंगा
दशहरा उत्सव में भूले मिशन निर्मल गंगा

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: पिछले रविवार को निर्मल गंगा को सैकड़ों हाथ उठे थे। स्वयं मेलाधिकारी दीपक रावत ने हरकी पैड़ी क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की थी। गंगा सभा समेत तमाम स्वयंसेवी संगठनों ने भी अभियान में सहयोग किया था। इस दौरान निर्मल गंगा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें हुई। नहरबंदी तक लगातार अभियान चलाने का दावा किया गया। नोडल विभाग नगर निगम के अधिकारियों ने भी प्रत्येक सप्ताह वृहद अभियान चलाने की बात कही थी। लेकिन, रविवार को दशहरा उत्सव में सभी निर्मल गंगा अभियान को भूल गए। घाटों पर केवल सिक्का चुनने वालों की चहलकदमी दिखी।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग ने एक महीने के लिए गंगनहर को बंद किया है। इस दौरान नहर की सफाई के साथ ही कुंभ के दृष्टिगत घाट आदि का निर्माण होना है। प्रशासन ने भी विभिन्न घाटों की सफाई का निर्णय लिया है। बीती रविवार को मेलाधिकारी दीपक रावत के नेतृत्व में हरकी पैड़ी क्षेत्र से सफाई अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान हरकी पैड़ी के अलावा मालवीय द्वीप, नाई घाट, कश्यप घाट के साथ पुल जटवाड़ा आदि से करीब 15 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र किया गया था। मिशन निर्मल गंगा में दो दर्जन स्वयंसेवी संस्थाओं के दो हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। नगर निगम के 450 और नमामि गंगे के अंतर्गत अनुबंधित संस्था आकांक्षा इंटरप्राइजेज के 350 पर्यावरण मित्रों ने इनकी मदद की थी। इसके अलावा देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति, ब्राह्मण जागृति संस्था, एकम्स, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर दो भेल और मायापुर के एनएसएस स्वयंसेवियों ने भी अभियान में हिस्सा लिया था। मेलाधिकारी दीपक रावत के अलावा अपर मेलाधिकारी ललित नारायण मिश्र और नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने स्वयंसेवियों को गंगा स्वच्छता के लिए प्रेरित किया था। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने निर्मल गंगा को जहां आमजन का सहयोग मांगा था, वहीं नोडल विभाग नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार ने नहर बंदी तक लगातार अभियान जारी रखने का दावा किया था। यही भी कहा था कि प्रत्येक रविवार को वृहद अभियान चलाया जाएगा। हैरत की बात यह कि रोजाना तो दूर रविवार को साप्ताहिक अभियान भी नहीं चला। हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर स्वयंसेवी नहीं दिखे।

---

बीते रविवार को सफाई महाभियान चला था। काफी हद तक सफाई भी हुई थी। इसके बाद भी विभिन्न संस्थाएं अपने-अपने स्तर से इस कार्य को कर रही है। रविवार को दशहरा त्योहार के चलते अभियान नहीं चला। आगे दोबारा जनसहयोग से प्रभावी अभियान चलाया जाएगा।

डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी, हरिद्वार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.