विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म पीड़िता को मिल रहे धमकी भरे पत्र, अरबी भाषा का इस्तेमाल

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 15 Apr 2018 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 05:02 PM (IST)

रुड़की में दुष्कर्म पीड़ित लड़की को धमकी भरे पत्र मिल रहे हैं। पत्र के जरिए पीड़ित लड़की पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

दुष्कर्म पीड़िता को मिल रहे धमकी भरे पत्र, अरबी भाषा का इस्तेमाल
दुष्कर्म पीड़िता को मिल रहे धमकी भरे पत्र, अरबी भाषा का इस्तेमाल

रुड़की, [जेएनएन]: एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित लड़की को धमकी भरे पत्र मिल रहे हैं। जिसमें आरोपित ने उसे अपने पक्ष में गवाही देने को कहा है। आरोप है कि यह धमकी भरे पत्र आरोपित की बहन ने घर में फेंके हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित युवक और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की से पिछले साल दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पुलिस ने रिजवान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले वह जमानत पर बाहर आया है। आरोप है कि रिजवान ने पीड़ित लड़की पर दबाव बनाने के लिए उसके घर पर धमकी भरे पत्र फेंके हैं। जिसमें कहा गया है कि यदि वह उस के पक्ष में कोर्ट में गवाही देती है तो उसे पुरकाजी में नौ लाख रुपये का मकान दिया जाएगा। उसके पक्ष में गवाही नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। 

परिजनों को एक के बाद कई धमकी भरे पत्र मिले। परिजनों ने इसकी शिकायत पर अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से की थी। एडीजी के निर्देश और परिजनों की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने रिजवान और उसकी बहन नूरजहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

पत्र ने पुलिस को उलझाया

पीड़ित लड़की को जो धमकी भरे पत्र मिले हैं। उसने पुलिस को उलझा दिया है। यह सभी पत्र अरबी भाषा में लिखे गए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रिजवान पढ़ा लिखा नहीं है। उसके लिए अरबी भाषा में यह पत्र लिखना संभव नहीं है। अरबी भाषा में पत्र हर कोई नहीं लिख सकता। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि ये पत्र किसने भेजे और लिखे हैं।

यह भी पढ़ें: जीजा ने लूटी साली की आबरू, मुकदमा दर्ज 

यह भी पढ़ें: आठ साल की बच्ची से वृद्ध ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म में दस साल कैद