Move to Jagran APP

कुम्हारों को दीपावली पर बाजार देगा नगर निगम

संवाद सहयोगी रुड़की नगर निगम रुड़की एक सामाजिक संस्था के सहयोग से दीपावली पर कुम्हारो

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:29 AM (IST)
कुम्हारों को दीपावली पर बाजार देगा नगर निगम
कुम्हारों को दीपावली पर बाजार देगा नगर निगम

संवाद सहयोगी, रुड़की: नगर निगम रुड़की एक सामाजिक संस्था के सहयोग से दीपावली पर कुम्हारों को बाजार उपलब्ध कराएगा। लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि लोग कुम्हारों से मिट्टी के दीपक और अन्य सजावटी सामान खरीद सकें। यह पहला मौका है जब निगम कुम्हारों के लिए इस तरह की पहल करने जा रहा है।

loksabha election banner

दीपावली पर्व पर कुम्हारों की अच्छी आमदनी हो सके। इसके लिए निगम पहली बार उन्हें बाजार उपलब्ध कराने की पहल करने जा रहा है। नगर निगम रुड़की एक सामाजिक संस्था स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से कुम्हारों के लिए बरात घर में दीपावली पर्व के मद्देनजर अस्थाई ठीये देगा। यहां पर कुम्हार अपना सामान सजा कर उन्हें बेच सकेंगे। कुम्हारों के पास शहर के बाजार में अपनी कोई दुकानें नहीं है। ज्यादातर कुम्हार बीटी गंज एवं गंगनहर किनारे पर ठीये लगाकर दीपक एवं अन्य सामान बेचते थे। जगह के अभाव में कुम्हार अपने बनाए गए सामान का अच्छा प्रदर्शन भी नहीं कर पाते हैं। इससे वह ग्राहकों को आकर्षित नहीं कर पाते हैं। इस बात को देखते हुए नगर निगम सिविल लाइंस स्थित अपने बारात घर में कुम्हारों के लिए एक मिनी बाजार लगाएगा। इस बाजार के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोग दीपावली पर पर्व मिट्टी से बने दीपक एवं अन्य सामान की खरीदारी करने के लिए इस बाजार में आ सके। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर से दीपावली तक यह बाजार नगर निगम बरातघर में लगाया जाएगा। कुम्हार यहां लाकर अपने सामान को बेच सकेंगे। इसके अलावा महिलाओं के स्वयं सहायता समूह भी अपने सामान की प्रदर्शनी लगाकर उन्हें बेच सकेंगे। इसके लिए कुम्हारों से संपर्क भी किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.