हरिद्वार में सीमेंट से भरे ट्रक ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार
हरिद्वार में नेशनल हाईवे पर सीमेंट से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। नेशनल हाईवे पर होटल अलकनंदा के सामने शुक्रवार को सीमेंट से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
व्यस्त हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद चालक का ट्रक लेकर फरार हो जाना भी कई सवाल खड़े कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास कर रही है। वहीं, फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश की जा रही है