विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक अकाउंट बनाकर कांग्रेस नेता का किन्नर रूप में फोटो डाला

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 12 Nov 2016 03:53 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2016 07:10 AM (IST)

हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में एक कांग्रेस नेता का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसमें प्रोफाइल पिक्चर किन्नर डाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Article Hero Image

रुड़की, [जेएनएन]: फेसबुक अकाउंट बनाकर प्रोफाइल पिक्चर में कांग्रेस नेता का किन्नर के रूप में फोटो प्रदर्शित कर दिया गया। मामला तब पकड़ में आया जब कांग्रेस नेता के पास अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।

मामला शुक्रवार का है। रुड़की निवासी कांग्रेस नेता मोहम्मद सालिम ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उसमें बताया कि फेसबुक अकाउंट बनाकर प्रोफाइल पिक्चर में उसकी किन्नर के रूप में फोटो प्रदर्शित कर दिया गया। मामला तब पकड़ में आया जब उनके पास अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। एसएसआइ देवराज शर्मा ने बताया कि मामला साइबर पुलिस देहरादून को सौंपा गया है।

पढ़ें:-पत्नी ने देर से आने का कारण पूछा तो पति ने कर दी हत्या

पढ़ें:-पीएनबी ने दस के सिक्के को लेकर कहा कि न आएं बहकावे में, करें ऐसा