विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में माघ पूर्णिमा के पर आस्था का अनूठा दृश्य, 'हर-हर गंगे और जय मां गंगे' के जयघोष से गूंजे गंगाघाट

Published: Sun, 01 Feb 2026 10:03 AM (IST)Updated: Sun, 01 Feb 2026 10:32 AM (IST)

हरिद्वार में माघ पूर्णिमा पर ब्रह्मकुंड सहित प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही भक्त ...और पढ़ें

HighLights

  1. हरिद्वार में माघ पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

  2. ब्रह्मकुंड सहित घाटों पर 'हर-हर गंगे' के जयघोष

  3. पापों के नाश व मनोकामना पूर्ति हेतु पवित्र स्नान

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट, सुभाष घाट समेत सभी प्रमुख घाटों पर सुबह भोर से ही श्रद्धालुओं की कतारें देखी गईं। गंगाघाट हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष से गूंज उठे हैं।

स्नान के बाद श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में लोग हरिद्वार पहुंचे हैं।

तीर्थ पुरोहितों के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

ऋषिकेश में भी स्नान जारी

ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट में माघ माह के पावन अवसर पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान कीर्तन मंडली भी भजन कीर्तन करते हुए भ्रमण कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Magh Purnima के दिन इस मुहर्त में करें भगवान विष्णु की पूजा, नोट करें विधि और शुभ समय

यह भी पढ़ें- Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा पर करें ये भव्य आरती, मिलेगा सुख-शांति का वरदान