विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: मदन कौशिक

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:33 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एवं उत्तराखंड के वीर सपूत अजीत डोभाल के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित अमर्यादित टिप्पणी पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की।

मदन कौशिक ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना जीवन देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित किया है। उनका साहस, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सुरक्षा के क्षेत्र में योगदान पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। ऐसे व्यक्तित्व के संबंध में सार्वजनिक मंच से अमर्यादित टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित में योगदान देने वाले व्यक्तियों के प्रति सम्मान बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। राजनीतिक विरोध के नाम पर भाषा की मर्यादा को नहीं भूलना चाहिए।

मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां के सपूत अजीत डोभाल ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से देश का गौरव बढ़ाया है। उनके योगदान पर प्रत्येक उत्तराखंडवासी को गर्व है। सार्वजनिक जीवन में सभी नेताओं को अपने वक्तव्यों में संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।

वहीं, विधायक आदेश चौहान ने भी राहुल गांधी की कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के सम्मान का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के विषयों पर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर जिम्मेदारी का परिचय दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, गृह कलेश बनी वजह

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पर हर की पैड़ी हरिद्वार पर किया गंगा पूजन