विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में आसमानी आफत: सिडकुल क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 2 ग्रामीणों की मौत

Published: Sat, 18 Jul 2026 07:46 PM (IST)

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला मजबता गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सिडकुल क्षेत्र के डालूवाला मजबता गांव में हादसा

  2. खेत में काम करते समय बिजली गिरने से मौत

  3. मृतकों की पहचान नजीन सिंह और रणधीर के रूप में

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मौसम विभाग की भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनियों के बीच हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है।

थाना क्षेत्र के डालूवाला मजबता गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतकों की पहचान

  • नजीन सिंह (50 वर्ष) निवासी डालूवाला मजबता
  • रणधीर (55 वर्ष) निवासी खाला टीरा

खेत में काम करते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण शनिवार को खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और मूसलधार वर्षा शुरू हो गई।

बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ दोनों ग्रामीणों पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वे इसकी चपेट में आ गए और दोनों की जान चली गई।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज से 22 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें- रुड़की में झमाझम वर्षा से 7.5 डिग्री गिरा पारा, उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत