विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KLDAV पीजी कॉलेज रुड़की में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:07 AM (IST)

केएलडीएवी पीजी कॉलेज, रुड़की में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है, जहां छात्र-छात्राओं को आईडी और ...और पढ़ें

रुड़की के केएलडीएवी पीजी कालेज में मतदान के लिए लाइन में लगे विद्यार्थी

रुड़की के केएलडीएवी पीजी कालेज में मतदान के लिए लाइन में लगे विद्यार्थी

HighLights

  1. केएलडीएवी पीजी कॉलेज रुड़की में छात्र संघ चुनाव मतदान शुरू।

  2. मतदान के लिए छात्रों की आईडी, फीस रसीद और यूनिफॉर्म अनिवार्य।

  3. पांच पदों पर 10 प्रत्याशी मैदान में, कॉलेज में सुरक्षा पुख्ता।

जागरण संवाददाता, रुड़की। केएलडीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्र-छात्राओं की आईडी और फीस रसीद की जांच करने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है।

मतदान के लिए विद्यार्थियों का यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य किया गया है। वहीं चुनाव के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। पांच पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। क्योंकि कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ समर्थित अंजली शर्मा पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

उधर चुनाव को लेकर कॉलेज परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज परिसर के भीतर और बाहर पुलिस बल तैनात है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद के लिए आर्यन चौधरी, उपाध्यक्ष पद के लिए मयंक कर्णवाल, सचिव पद के लिए शाहनवीर, सह सचिव पद के लिए खुशी धीमान और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए हर्षवर्धन बावरा को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं अभाविप ने अध्यक्ष पद के लिए देव राज, उपाध्यक्ष पद के लिए रजत, सचिव पद के लिए यश पंवार, सह सचिव पद के लिए दिव्यांशी मित्तल एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए निधि पाल को प्रत्याशी बनाया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कल लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 18 से 40 साल वाले कर सकते हैं आवेदन