विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में कल लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 18 से 40 साल वाले कर सकते हैं आवेदन

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:24 AM (IST)

हरिद्वार में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसमें हाईस्कूल से स्नातकोत्तर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. हरिद्वार में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेला।

  2. कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां करेंगी योग्य अभ्यर्थियों का चयन।

  3. 18-40 वर्ष के उत्तराखंड निवासी अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह साढ़े दस बजे से प्रारंभ होने वाले मेले में कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में सिस्कोल, हरिद्वार, एपेक्स कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेट बांड ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, एसको लाजिस्टिक्स, युवाशक्ति फाउंडेशन, सहयोग प्राइवेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, करन एचआर, एसआइएस सिक्योरिटी सर्विसेज और पुखराज हेल्थकेयर सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान प्रतिभाग करेंगे।

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं आइटीआइ उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच और अभ्यर्थी उत्तराखंड राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।

यह भी पढ़ें- पतंजलि फूड पार्क से हटी CISF, 34 पद खत्म; गृह मंत्रालय ने कहा- कुछ बकाया है तो वसूली की जाए