विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पतंजलि फूड पार्क से हटी CISF, 34 पद खत्म; गृह मंत्रालय ने कहा- कुछ बकाया है तो वसूली की जाए

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:20 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरिद्वार स्थित पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क से सीआईएसएफ की सुरक्षा हटाने के बाद अब उसके 34 स्वीकृत पदों को समाप्त करने का निर्देश दिया है।

पतंजलि फूड पार्क से हटी CISF (फाइल फोटो)

पतंजलि फूड पार्क से हटी CISF (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को हरिद्वार में स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क प्राइवेट लिमिटेड में अपनी सुरक्षा विंग के सभी 34 स्वीकृत पदों को खत्म करने का निर्देश दिया है।

यह आदेश बल के परिसर से अपनी सुरक्षा हटाने के कुछ महीनों बाद आया है।

सीआईएसएफ ने इस वर्ष चार मई को पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क से अपनी सुरक्षा हटा ली थी। सुरक्षा हटाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब औपचारिक रूप से उन पदों को खत्म करने का आदेश दिया है जो इस परिसर में तैनात सीआईएसएफ सुरक्षा विंग की स्वीकृत संख्या का हिस्सा थे।

किस पद के कितने लोग थे मौजूद

विंग की मौजूदा स्वीकृत संख्या में एक असिस्टेंट कमांडेंट, चार सब-इंस्पेक्टर, दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, 11 हेड कांस्टेबल और 16 कांस्टेबल शामिल थे। गृह मंत्रालय ने पदों को खत्म करने के आदेश के साथ ही बकाया भुगतान के संबंध में भी निर्देश जारी किया गया है।

2015 से प्रदान कर रही थी सुरक्षा

सीआईएसएफ जून, 2015 से पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क को सुरक्षा प्रदान कर रही थी। यह तैनाती तब की गई थी जब इस कंपनी के सुरक्षा गार्डों और स्थानीय ट्रक यूनियन के समर्थकों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। (समाचार एजेंसी एएनाई के इनपुट के साथ)