Move to Jagran APP

चौधरी राकेश टिकैत बोले, किसान अगले दस साल तक दिल्ली को घेरकर बैठने के लिए तैयार

Kisan Mahapanchayat चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अगले दस साल तक दिल्ली को घेरकर बैठने के लिए तैयार हैं। जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 09:16 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 09:16 PM (IST)
चौधरी राकेश टिकैत बोले, किसान अगले दस साल तक दिल्ली को घेरकर बैठने के लिए तैयार
किसान महापंचायत में गरजे टिकैत, अगले दस साल तक दिल्ली घेरकर बैठने को तैयार।

संवाद सूत्र, लक्सर(हरिद्वार)। Kisan Mahapanchayat भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अगले दस साल तक दिल्ली को घेरकर बैठने के लिए तैयार हैं। जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर देहरादून को भी सील कर आंदोलन की चेतावनी दी।

loksabha election banner

लक्सर में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की लड़ाई केवल किसानों की नहीं, बल्कि देश के बचाने की लड़ाई है। निजीकरण के नाम पर सरकार देश की संपत्ति बेच रही है। किसानों को विश्वास में लिए बगैर कृषि कानून लागू कर दिए गए। यदि कानून वापस नहीं हुए तो आने वाले समय में किसानों की जमीनों पर चंद पूंजीपतियों का कब्जा होगा।

किसानों को आज भी उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलता है। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहने वाली सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि पूंजीपति किसानों से सस्ती फसलें खरीदकर गोदामों में भरेंगे इसके बाद उन्हें महंगे दामों पर बेचा जाएगा। सरकार आंदोलन कर रहे किसानों को बदनाम करने का प्रयास कर ही है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। यदि आज की पीढ़ी ने सरकार के गलत कार्यों का विरोध नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील किसानों से की। दिल्ली बार्डर से पहुंचे संयुक्त मोर्चा के जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि हमारें पूर्वजों ने इस देश को बनाया है। हमें देश को बचाना होगा। महापंचायत के संयोजक चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान संदीप बसेड़ी, सहदीप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व विधायक तस्लीम अहमद, कांग्रेसी नेता ताहिर हसन, सरदार कांता सिंह, किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सिंह, महकर सिंह, विकास सैनी, मोहम्मद अदनान आदि बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।

उत्तराखंड में बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरा

लक्सर में आयोजित किसान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तराखंड में असल मुद्दों के बजाय पहाड़वाद और मैदानवाद के नाम पर जनता को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। अपने फायदे के लिए गुजरात में पटेल और गैर पटेल, महाराष्ट्र में मराठा और गैर मराठा, हरियाणा में जाट और गैर जाट, उप्र में हिंदू-मुस्लिम और उत्तराखंड में पहाड़ी और मैदानी में बांटा जाता है। पहाड़ से लगातार पलायन हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में किसानों की फसलों को बाजार तक पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट व्यवस्था और सब्सिडी दिए जाने, फसलों को वन्यजीवों से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यता जताई। कहा कि प्रदेश में बीते पांच साल से गन्ने की फसल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। इसी से सरकार की नीयत का पता चलता है।

अनुमान से अधिक रही भीड़

किसान महापंचायत में उमड़ी भीड़ से आयोजकों के चेहरे खिल गए। लक्सर और आसपास के देहात क्षेत्र के अलावा विकासनगर, देहरादून, डोईवाला, रुड़की, समेत उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर, बिजनौर, सहारनपुर जनपदों के अलावा दिल्ली से भी व्यक्ति महापंचायत में शामिल हुए।

सिख समुदाय ने लगाए लंगर

महापंचायत के दौरान सिख समुदाय की ओर से लंगर लगाए गए थे। अलग-अलग चल रहे लंगर में चाय, बिस्किट से लेकर भोजन, पानी आदि की व्यवस्था थी। महापंचायत के दौरान लंगर के बाहर भीड़ लगी रही।

तीन घंटों की देरी से पहुंचे टिकैत

राकेश टिकैत करीब तीन घंटे की देरी से महापंचायत में पहुंचे। पहले उनके सुबह 12 बजे आने की बात कही गई थी, लेकिन वह करीब तीन बजे महापंचायत में पहुंचे।

हर-हर महादेव और अल्लाह-हू-अकबर के लगे नारे

महापंचायत के दौरान अल्लाह-हू-अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। वक्ताओं ने कई बार नारा लगाते हुए सरकार पर धर्म और जाति के नाम पर बांटने का आरोप लगाया।

हाईवे पर जाम की स्थिति

महापंचायत के दौरान लक्सर-हरिद्वार राजमार्ग पर जाम की स्थिति रही। ट्रैक्टर ट्रालियों और दूसरे वाहनों के आवागमन के चलते पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रही।

किसान महापंचायत में यह रहे मौजूद

संजय चौधरी मंडल अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, उषा तोमर प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, गुलशन रोड राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन अंबावट गुट, जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री भारतीय किसान यूनियन हरिद्वार, ताहिर हसन, शादाब अली, रवि कुमार प्रदेश महामंत्री भारतीय किसान यूनियन, जगतार बाजवा सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष पद्म ङ्क्षसह रोड भारतीय किसान यूनियन, विकास सैनी प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अंबावट गुट, राजू मंडल महासचिव मुजफ्फरनगर, मेवाराम जिला अध्यक्ष सहारनपुर, मांगेराम त्यागी ब्लाक अध्यक्ष पुरकाजी, सुब्बा सिंह ढिल्लों ब्लाक अध्यक्ष बहादराबाद, कुशलपाल सिंह बार एसोसिएशन अध्यक्ष लक्सर, चौधरी अरुण कुमार ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन लक्सर, चौधरी सहदीप सिंह पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन लक्सर, चौधरी हुकम सिंह पूर्व चेयरमैन लक्सर।

यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर आशाओं ने किया सचिवालय कूच, धरने पर बैठी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.