विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरे समुदाय की युवती को भगा ले गया युवक, तनाव

By JagranEdited By:
Published: Thu, 29 Nov 2018 05:42 PM (IST)

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को भगा

दूसरे समुदाय की युवती को भगा ले गया युवक, तनाव
दूसरे समुदाय की युवती को भगा ले गया युवक, तनाव

जागरण संवाददाता, हरिद्वार : ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को भगा ले गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर बरामदगी की मांग की। उन्होंने युवक के परिजनों पर भी शह देने का आरोप लगाया। पुलिस ने फिलहाल युवक के खिलाफ युवती को भगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। एसपी सिटी ने उन्हें जल्द बरामदगी का भरोसा दिलाया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। मामले को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। आला अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पीठ बाजार निवासी युवक बुधवार शाम दूसरे मोहल्ले की युवती को अपने साथ भगा ले गया। युवती के परिजनों ने अपने स्तर से तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पीठ बाजार निवासी गगन उनकी बेटी को भगा ले गया है और इस काम में उसके परिवार व अन्य लोगों ने भी उसकी मदद की है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते एसपी सिटी ममता वोहरा ज्वालापुर कोतवाली पहुंची। युवती के परिजनों के अलावा स्थानीय गणमान्य लोगों ने एसपी सिटी से मुलाकात की। उनका कहना था कि युवती को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। एसपी सिटी ममता वोहरा ने युवती को ढूंढने का भरोसा दिलाया। साथ ही माहौल खराब न करने की हिदायत भी दी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपित गगन सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों मोहल्ले अगल-बगल होने के चलते तनाव बना हुआ है। वहीं, एक धर्मस्थल से एलान के बाद युवती पक्ष के लोगों के इकट्ठे होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि गणमान्य लोगों ने स्थिति को संभाला। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।