बैंक अधिकारी भी उतरे कांवड़ यात्रियों की सेवा में
जागरण संवाददाता, रुड़की: कांवड़ यात्रियों की सेवा में सोमवार को बैंक के अधिकारी भी उतर
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 07:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रुड़की: कांवड़ यात्रियों की सेवा में सोमवार को बैंक के अधिकारी भी उतर गए। एसबीआइ की मुख्य शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसडीएम आवास के सामने शिविर लगाया।
सिविल लाइंस स्थित एसडीएम आवास के समक्ष शाम के समय एसबीआइ की मुख्य शाखा की ओर से आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ मुख्य प्रबंधक सुशील कर्णवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सभी को इस तरह के शिविरों में हिस्सा लेना चाहिए। रुड़की टाकिज पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने शहर के विभिन्न वर्गों की ओर से आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में जिस तरह से शहर के लोग रातदिन सेवा कर रहे हैं वह सराहनीय है। मलकपुर चुंगी पर पर भी कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें