कांवड़ यात्रा: ट्रामा सेंटर में बढ़ाया जाएगा स्टाफ
संवाद सहयोगी रुड़की कांवड़ यात्रा के दौरान सिविल अस्पताल रुड़की के ट्रामा सेंटर में भी स
संवाद सहयोगी, रुड़की: कांवड़ यात्रा के दौरान सिविल अस्पताल रुड़की के ट्रामा सेंटर में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। जिससे कांवड़ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।
कांवड़ यात्रा के शुरू होने में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। जिम्मेदार महकमे इसकी तैयारियों में जुटे हैं। नगर निगम जहां सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुटा है। वहीं जल संस्थान पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी कांवड़ पटरी पर 20 स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल रुड़की भी कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी कर रहा है। सिविल अस्पताल रुड़की के ट्रामा सेंटर में कांवड़ यात्रा के दौरान स्टाफ बढ़ाया जा रहा है। जिसमें दो चिकित्सकों और फार्मेसिस्ट एवं नर्स आदि की संख्या बढ़ाई जाएगी। सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि ने बताया कि स्टाफ के लिए मांग की जा रही है। इसके अलावा ऑन कॉल पर सभी चिकित्सकों और स्टाफ को अलर्ट रखा जाएगा। स्ट्रेचर और व्हील चेयर आदि भी ट्रामा सेंटर में बढ़ाई जा रही है। अस्पताल प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा कि यदि कोई कांवड़ यात्री उपचार के लिए अस्पताल पहुंचता है तो उसे पूरा उपचार मिले सके।
सामाजिक संस्था ने दान की एंबुलेंस
सामाजिक संस्था की ओर से सिविल अस्पताल को एंबुलेंस दान में दी गई है। इससे अस्पताल में एंबुलेंस की संख्या बढ़ गई है। सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणि ने बताया कि संस्था ने एनओसी मांगी थी। जोकि दे दी गई है। एंबुलेंस के आ जाने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। एंबुलेंस की काफी आवश्यकता थी। हालांकि अस्पताल के पास पहले से ही एंबुलेंस हैं, लेकिन कई बार मरीजों की संख्या बढ़ जाने पर अतिरिक्त एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ती है।