टीचराें की शिकायत के बाद प्रिंसिपल ने किया सस्पेंड, 10वीं के छात्र ने स्कूल के गेट पर बुरी तरह पीटा
हरिद्वार के ज्वालापुर में 10वीं के एक निलंबित छात्र ने स्कूल के गेट पर प्रिंसिपल को पीट दिया। पुलिस ने ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। ज्वालापुर में 10वीं के एक छात्र ने स्कूल के गेट पर प्रिंसिपल को पीट दिया। उसे शरारतों और शिकायतों के चलते स्कूल से निलंबित किया गया था, बावजूद इसके स्कूल में घुसने की कोशिश कर रहा था।
प्रिंसिपल ने गेट पर उसे रोका तो उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक छात्र के स्वजन प्रिंसिपल की मान-मनौव्वल करते हुए समझौते के प्रयास में जुटे थे।
पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक अशासकीय स्कूल में 10वीं के एक छात्र की शिकायत शिक्षकों ने प्रिंसिपल से की थी। बार-बार शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रिंसिपल ने छात्र को निलंबित कर दिया। इसके बावजूद छात्र शनिवार को स्कूल पहुंच गया। प्रिंसिपल ने छात्र को गेट पर रोक लिया और बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह गेट पर ही प्रिंसिपल से उलझ गया।
आरोप है कि छात्र ने प्रिंसिपल से मारपीट कर दी। इसके बाद छात्र भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लिखित शिकायत मिलने पर छात्र को हिरासत में ले लिया। देर रात तक छात्र के स्वजन प्रिंसिपल से समझौते का प्रयास कर रहे थे।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गार्ड को चप्पल से पीटना पड़ा भारी, दिल्ली की एनिमल एक्टिविस्ट पर FIR; कुत्ते की मौत पर भड़का था गुस्सा
यह भी पढ़ें- संतों-बटुकों को पीटना षड्यंत्र तो नहीं, जांच कर हो कार्रवाई: रवींद्र पुरी
