डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई
संवाद सूत्र लक्सर डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती क्षेत्र में धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान कई
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 07:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, लक्सर: डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लक्सर में भाजपा विधायक संजय गुप्ता के कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती पर कार्यक्रम हुआ। विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आज के दिन 1891 में मध्य प्रदेश के महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ था। वह महार जाति में पैदा हुए थे। इस दौरान विशेष बजरंगी, केपी सिंह, मास्टर मुकेश, जगपाल, मान सिंह, सत्यपाल, मांगेराम, पप्पी सिंह, तरूण आदि कई लोग मौजूद रहे। उधर, लक्सर व खानपुर क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण करने के साथ रैली भी निकाली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें