¨सचाई विभाग की उद्योगशाला का होगा कायाकल्प
जागरण संवाददाता, रुड़की: उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव ¨सचाई आनंदवर्धन ने शुक्रवार को ¨स
जागरण संवाददाता, रुड़की: उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव ¨सचाई आनंदवर्धन ने शुक्रवार को ¨सचाई अनुसंधान संस्थान समेत ¨सचाई विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न प्रोजेक्ट पर चल रहे कार्यो के बारे में प्रगति ली। उन्होंने कहा कि ¨सचाई विभाग की राजकीय उद्योगशाला का कायाकल्प किया जाएगा। ताकि भविष्य में इसका सही इस्तेमाल हो सके।
शुक्रवार को रुड़की पहुंचे प्रमुख सचिव ¨सचाई ने सबसे पहले तो ¨सचाई अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूर्व में संस्थान की ओर से विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं में किए किए गए रिसर्च कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जो रिसर्च कार्य चल रहे हैं, उनमें तेजी लाई जाए। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ¨सचाई अनुसंधान संस्थान एक महत्वपूर्ण संस्थान है। उप्र के समय में कई बड़ी परियोजनाओं पर काम हुआ है। इसलिए संस्थान को फिर से पूरे देश में नंबर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि राजकीय ¨सचाई उद्योगशाला को एक बार फिर से विकसित किया जाएगा। जो पुरानी मशीन हैं, उनको बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के कई बड़े प्रोजेक्ट में राजकीय ¨सचाई उद्योगशाला का योगदान रहा है। इसलिए इसकी उपयोगिता को ध्यान में रखा जाएगा। इसके उपरांत वह रुड़की से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।