शहर में दिनभर होती रही रिमझिम बारिश
शहर में गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 08:43 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:15 AM (IST)
रुड़की: शहर में गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। साथ ही सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादलों का पहरा रहा। ऐसे में शहरवासियों को उमस से राहत मिली रही। शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम इसी प्रकार का बना रहा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और बरसात का पूर्वानुमान है।(जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें