विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: कोतवाली रुड़की के इंस्पेक्टर समेत 34 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

By Edited By:
Published: Fri, 07 Aug 2020 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 08:37 PM (IST)

Coronavirus इंस्पेक्टर सहित शुक्रवार को रुड़की शहर और देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए हैं।

Coronavirus: कोतवाली रुड़की के इंस्पेक्टर समेत 34 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
Coronavirus: कोतवाली रुड़की के इंस्पेक्टर समेत 34 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

रुड़की(हरिद्वार), जेएनएन। कोतवाली रुड़की के इंस्पेक्टर सहित शुक्रवार को शहर और देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए। वहीं, इंस्पेक्टर के संपर्क में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों की जांच कराई जाएगी। कोतवाली रुड़की के प्रभारी निरीक्षक ने तीन दिन पहले कोविड-19 की जांच कराई थी। इसके बाद से ही वो होम क्वारंटाइन हो गए थे। 

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में इंस्पेक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद उनके संपर्क में आए पुलिस कर्मियों और अन्य को चिह्नित किया जा रहा है। अगर कोतवाली से किसी अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो कोतवाली सील भी की जा सकती है। वहीं बीती गुरुवार को ही भगवानपुर थाना खोला गया है। वहां सात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 
काली नदी पुलिस चौकी अब तक सील है। सीआइयू (क्राइम इंवेस्टिगेशन यूनिट) प्रभारी और चार कर्मियों के पॉजिटिव मिलने के चलते सीआइयू कार्यालय भी चार दिन से सील है। कलियर थाने की इमलीखेड़ा पुलिस चौकी को भी गुरुवार को ही सील किया गया है। यहां भी एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला था। इसके अलावा शहर के गंगा एनक्लेव, मोहनपुरा, गांधी कॉलोनी, रामनगर, पुरानी तहसील, मथुरा विहार, राजविहार, खंजरपुर, द्वारिका ग्रीन, सुभाष नगर, सिविल लाइंस, भंगेड़ी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
उधर, मंगलौर क्षेत्र में दो आशा सहित 17 संक्रमित मिले हैं। इनमें थिथकी, लाल बाड़ा मंगलौर आदि के कोरोना संक्रमित शामिल हैं। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेजा रहा है। उनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।